ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विकास एवं कारीडोर की बैठक में करेंगे समीक्षा

मिर्जापुर: मुख्यमंत्री के आगमन पर विंध्याचल निरीक्षण करने पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ जिलाधिकारी दिव्या मित्तलमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को विंध्याचल आयेंगे । वह माता दोपहर में माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन विन्ध कारीडोर का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व्यवस्था में जुटा है। मुख्यमंत्री निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ करीब 45 मिनट विकास कार्यों को लेकर मंत्रणा करेंगे। जिले में करीब 1घंटा 40 मिनट के प्रवास के बाद वह प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे ।व्यवस्था की जानकारी लेती डीएम दिव्या मित्तलअपने ड्रीम प्रोजेक्ट का करेंगे निरीक्षणविंध्याचल धाम के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में विंध्य कारीडोर शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के साथ ही निर्माणाधीन कारीडोर का निरीक्षण करेगें। कारीडोर का शिलान्यास 1 अगस्त 2021को किया था। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे ।विंध्याचल धाम में पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र और डीएम दिव्या मित्तल सुरक्षा को लेकर मंत्रणा करते हुएकारीडोर की बैठक में करेंगे समीक्षाजिले में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही कारीडोर का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों से रूबरू होंगे। दोपहर 1बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 2.10 पर पुलिस लाइन मीरजापुर के हेलीपेड पर पहुंचेंगे। 2.20 पर विंध्याचल धाम में पहुंचेंगे। करीब 30 मिनट धाम में दर्शन पूजन और निरीक्षण करेंगे । डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कल जिले से आगमन हो रहा है । इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.