ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला आयोग द्वारा पीड़ित बालिका को कानूनी लड़ाई के लिए मदद की सकारात्मक पहल

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर सखी सेंटर पहुंची एक पीड़ित बालिका को कानूनी लड़ाई के लिए विधिक सहायता उपलब्ध कराने की सकारात्मक पहल की गई है। पीड़ित बालिका की ओर से न्यायालय में पैरवी के लिए आयोग के खर्च पर अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। मामले के निपटारे तक आयोग की ओर से प्रकरण की निगरानी भी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक पीड़ित बालिका की जानकारी प्राप्त होने पर कोण्डागांव के सखी सेंटर पहुंची। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सुश्री नीता विश्वकर्मा, सुश्री अर्चना उपाध्याय और महिला आयोग के कर्मचारी भी मौजूद थे। इनके समक्ष पीड़िता ने अपनी शिकायत रखते हुए बताया कि 03 माह पहले उसकेे साथ गांव के ही आरोपियों ने बहुत ही घृणित कार्य किया है। इससे वह बहुत व्यथित है। उसने बताया कि  इस मामले में न्यायालय में चालान प्रस्तुत हो चुका है, लेकिन आरोपियों द्वारा लगातार उस पर समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है। आयोग द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़िता के बयान दर्ज होने से लेकर न्यायालय में निर्णय होने तक आवेदिका के लिए अधिवक्ता नियुक्त किया गया। अधिवक्ता द्वारा प्रतिमाह प्रकरण की कार्यवाही की रिपोर्ट आयोग को दी जाएगी। साथ ही विधिक सहायता भी पेरालिगल सहालकार द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.