ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

2 दिन के जम्मू कश्‍मीर दौरे पर जाएंगे गृहमंत्री शाह

जम्‍मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्‍मू कश्‍मीर का दौरा करने जा रहे हैं। यह दौरा 1 से 2 अक्‍टूबर तक होगा। इसमें वे राजौरी और बारामूला में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह माता वैष्‍णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। अभी उनका आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार 1 अक्‍टूबर को वे जम्‍मू पहुंचेंगे और उसके बाद राजौरी में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।अगले दिन वह श्रीनगर होते हुए बारामूला जाएंगे। बारामूला में वह रैली को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह अपने इस दौरे के बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन कश्‍मीर में भेंट करेंगे। वहीं, जम्मू कश्‍मीर की सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्‍य और केंद्र सरकार के कई आला अधिकारियों के साथ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।गृह मंत्री अमित शाह कश्‍मीर दौरे में लोगों के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि पहाड़ियों को एसटी का दर्जा देने, ओबीसी आरक्षण, डेलीवेजेज कर्मचारियों को स्‍थायी करने की नीति पर वे जरूर घोषणा कर सकते हैं। बताया गया है कि अमित शाह कश्‍मीर में कैंसर अस्‍पताल की नींव भी रखेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.