ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गेंदबाज पर हावी होने की कला जानते हैं ऋषभ पंत, उन्हें मिलनी चाहिए टीम इंडिया में जगह : गिलक्रिस्ट

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि किसी भी गेंदबाज पर हावी होने की अपनी हिम्मत के कारण ऋषभ पंत को आगामी टी20 विश्व कप में भारत की शुरुआती ग्यारह खिलाड़ियों में अवश्य शामिल किया जाना चाहिए। पंत की खासियत है कि वह किसी भी गेंदबाज के दबाव में नहीं आते। पिछले कुछ समय से यह चर्चा का विषय है कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसे अंतिम एकादश में स्थान मिलना चाहिए, इस पर गिलक्रिस्ट ने बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत का समर्थन किया।
गिलक्रिस्ट ने कहा ऋषभ पंत साहसी खिलाड़ी है और जिस तरह से वह किसी भी तरह के गेंदबाजी आक्रमण पर हावी हो जाते हैं, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि उन्हें भारतीय एकादश में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा वे दोनों (ऋषभ और कार्तिक) साथ में खेल सकते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि ऋषभ पंत को निश्चित तौर पर अंतिम एकादश में होना चाहिए।
भारत ने पंत और कार्तिक दोनों को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। पंत हालांकि सबसे छोटे प्रारूप में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं, जो कि अंतिम एकादश का चयन करते समय उनके खिलाफ जा सकता है। पंत ने अब तक 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23.94 की औसत और 126.21 के स्ट्राइक रेट से 934 रन बनाए हैं लेकिन वह इस प्रारूप में टेस्ट क्रिकेट जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं।
दूसरी तरफ कार्तिक ने पिछले कुछ समय से खुद को फिनिशर के रूप में स्थापित किया है, लेकिन पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की तरह गिलक्रिस्ट का भी मानना है कि इन दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है। गिलक्रिस्ट ने कहा  अगर उन दोनों को अंतिम एकादश में रखा जाता है तो यह दिलचस्प होगा। मुझे लगता है कि वह ऐसा कर सकते हैं। दिनेश कार्तिक शीर्ष क्रम में भी खेल सकते हैं। उन्हें मध्यक्रम और बाद के ओवरों में भी उपयोग में लाया जा सकता है। उनका खेल वास्तव में बहुत अच्छा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.