ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छेड़छाड़ का विरोध करने पर वारदात को दिया अंजाम, स्कूल आते जाते समय दबंग करते थे छेड़छाड़

महोबा; बुंदेलखंड के महोबा में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दबंग लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा के भाई ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे घर में घुसकर पिटाई की। घायल भाई- बहन को इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है तो वही पीड़ितों की तरफ से नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस में दी गई है।कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था आरोपीदरअसल आपको बता दें कि यह मामला जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रिहुनिया गांव का है। जहां रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा को गांव में ही रहने वाला एक दबंग युवक स्कूल आते-जाते छेड़खानी कर रहा था। पीड़िता और उसके परिवार की माने तो पिछले एक माह से उसके साथ छेड़खानी की जा रही थी। दबंग की दबंगई से डरी छात्रा परिवार में बताने से भी डर रही थी लेकिन जब आरोपी ने उसे प्रताड़ित और छेड़छाड़ करना बंद नही किया तो उसने पूरे मामले की शिकायत अपने बड़े भाई से की।शिकायत करने के बाद पीटाबड़ा भाई आरोपी के घर बहन के साथ की जा रही छेड़खानी का उलाहना देने गया तो उल्टा आरोपी के पिता, चाचा और दो अन्य लोगों ने धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अपनी बात कह कर घर वापस लौट आया लेकिन उसे नहीं पता था कि दबंग उसके उलाहना देने से इस कदर आक्रोशित हो गए की लाठी -डंडा लेकर उसके घर पहुंच गए और हमला करते हुए भाई- बहन को लाठियों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। दोनों को इस कदर मारा पीटा कि वह लहूलुहान हो गए।बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों को भी मारा पीटा गया है। दबंग मारपीट कर मौके से फरार हो गए जबकि घायल भाई -बहन को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.