नारनौल में कई किसानों की फसल खराब, प्रति एकड़ 15 से 20 हजार मुआवजा देने की मांग
नारनौल: नारनौल में बारिश के कारण खराब हुई बाजरे की फसल पर किसानों ने ट्रैक्टर चलाया।हरियाणा में महेंद्रगढ़ के सीहमा ब्लॉक के गांवों में भारी बारिश के कारण किसानों की बाजरे की फसल खराब हो गई है। इससे परेशान किसानों ने अपनी फसल पर रविवार को ट्रैक्टर चला दिया। किसानों ने सरकार से खराब फसल का मुआवजा देने की मांग उठाई।लगातार हुई बारिश से सीहमा क्षेत्र के गांव खतरीपुर, जाट गुवाणा, दौगड़ा जाट, सिहमा, दौंगड़ा अहीर, डेरोली अहीर, मूंडियाखेड़ा, खामपुरा, नांगलिया, सागरपुर, दुबलाना, गुवानी, सिलारपुर, कलवाडी, अटाली में किसान द्वारा काटे गए बाजरे के सीटें खेत में ही गल गए और दोबारा उग आए हैं। फसल की बर्बादी देखकर निराश हुए कई किसानों ने खेतों में गिरे बाजरे के सीटों पर ट्रैक्टर चला दिया।वहीं एडवोकेट हेमंत सिहमा, रोहतास नंबरदार, सुरेंद्र पंच, प्रवीण, विजय पाल, बिल्लू पंच, रविंद्र, मुकेश, पवन सेक्ट्री और विश्वजीत ने प्रशासन और हरियाणा सरकार से किसानों को प्रति एकड़ 15 से 20 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की है।खबरें और भी हैं…
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.