ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बलरामपुर में हुई खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

बलरामपुर: खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।बलरामपुर में एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमनापार्क बलरामपुर में कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह थे।एकल अभियान संरक्षक प्रमोद चौधरी एकल विद्यालय अभियान के अध्यक्ष मंगल प्रसाद वर्मा पिंकी सिंह अध्यक्ष जिलाध्यक्ष महिला समिति, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिला अध्यक्ष एकल विद्यालय युवा समिति आदि लोगों ने बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जनपद के सभी विकास खंडों से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को कुश्ती कबड्डी ऊंची कूद लंबी कूद व दौड़ का प्रतिभा कराया गया।200 मीटर में राकेश ने मारी बाजीगांव की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए एकल विद्यालय अभियान के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन किया गया। एकल अभियान द्वारा अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वाधान में खेले गए जिला स्तरीय खेलकूद समारोह में सभी आए हुए अतिथियों ने सभी बच्चों का हौसलाफजाई की। 100 मीटर की दौड़ में राम तपेश्वर यादव, 200 मीटर की दौड़ में राकेश, 400 मीटर में बलजीत यादव ने बाजी मारी।100 मीटर में अंतिमा अव्वलवहीं छात्राओं की 100 मीटर की दौड़ मे अंतिमा सिंह 200 मीटर की दौड़ में सावित्री, ऊंची कूद में पल्लवी और लंबी कूद में सुहानी अव्वल रहीं। कबड्डी में हरिहरगंज विजेता हुआ। सभी खिलाड़ियों का आए हुए समिति के बंधुओं ने पुरस्कार वितरण करके खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।यह लोग रहे मौजूदएकल विद्यालय अभियान के अध्यक्ष युवा रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी, मनीष शुक्ला, बच्चा शुक्ला, पंकज गुप्ता नामित सभासद, रमेश पाठक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, राघवेंद्र कान्त सिंह, वरुण सिंह मोनू, सुनीता त्रिपाठी, राकेश कुमार अंचल अभियान प्रमुख ओमप्रकाश, जसवंत यादव, स्वामी दयाल आदि लोग मौजूद रहे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.