ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूएस वेकेशन से वापस लौटे आमिर खान

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान काम से ब्रेक लेकर वेकेशन मनाने के लिए यूएस चले गए थे। हालांकि, अब एक्टर वापस इंडिया आ चुके हैं और अपने अपकमिंग फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। उम्मीद की जा रही है कि आमिर जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग प्लान करेंगे।

पिछले दिनों खबरें थीं कि आमिर खान स्पेनिश फिल्म चैंपियन्स के रीमेक पर काम करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर जल्द से जल्द फिल्म शुरू कर देंगे, जनवरी 2023 से इस रीमेक फिल्म की शूटिंग प्लान की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में आमिर खान डायरेक्टर आर एस प्रसन्न के साथ काम करेंगे, जिन्होंने शुभ मंगल सावधान फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म के म्यूजिक पर शंकर एहसान रॉय काम करेंगे।

चैंपियन्स एक स्पेनिश फिल्म है। चैंपियन्स को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह अब तक की बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्मों में से एक है, जिसमें शारीरिक रूप से डिसेबल एक्टर्स को कास्ट किया गया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर फिल्म की कास्टिंग में किन एक्टर्स को चुनेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म के नाम या कास्ट को लेकर कोई इन्फॉर्मेशन सामने नहीं आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.