ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दंगल गर्ल गीता फोगाट ने खरीदी महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन

लंबे इंतजार के बाद महिंद्रा ने आखिरकार नवरात्रि के पहले दिन यानी 26 सितंबर को ‘एसयूवी के बिग डैडी’ महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी शुरू कर दी। डिलीवरी के पहले ही दिन ओलंपिक में कई मेडल जितने वाली पहलवान गीता फोगाट ने महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का अपने घर स्वागत किया। जब ये खबर आनंद महिंद्रा को मिली तो उन्होंने अपना रिक्शन देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।उन्होंने ऐसी ‘अविश्वसनीय कार’ बनाने के लिए महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया है, जिस पर आनंद महिंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है। फोगाट ने ट्वीट करते हुए अपनी खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि इतने खूबसूरत दिन पर कितनी प्यारी सुबह..नवरात्रि के पहले दिन हमारे घर नए सदस्य का स्वागत (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) @anandmahindra सर को इतनी अविश्वसनीय कार लॉन्च करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। धन्यवाद पीपी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड करनाल उत्कृष्ट सेवा के लिए।आनंद महिंद्रा ने गाती फोगाट के ट्वीट पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ये बोनस है। गीता फोगाट जैसी प्रतिभावान सख्सियत को स्कॉर्पियो-एन चुनना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमम आपके स्वर्ण पदक की महिमा का लाभ उठा रहे हैं हमें भरोसा है कि ये गाड़ी आपके उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.