ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर रात में हो रहा था जश्न, आठ गाड़ियां सीज

गाजियाबाद: ये सभी वे लड़के हैं जो 27 सितंबर की रात एलिवेटेड रोड पर बर्थडे पार्टी के दौरान हुड़दंग मचा रहे थे।देश के पहले सबसे लंबे सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड पर बर्थडे पार्टी के नाम पर हुड़दंग मचा रहे 21 लड़कों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।SP सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, दिल्ली में जगतपुरी निवासी 21 वर्षीय अंश कोहली का आज बुधवार को बर्थडे है। बर्थडे पार्टी करने के लिए दिल्ली के 21 लड़के एलिवेटेड रोड पर वसुंधरा सेक्टर-13 के नजदीक मंगलवार रात इकट्ठा हुए थे। इन लड़कों ने अपनी गाड़ियां सड़क पर आड़ी-तिरछी खड़ी की हुई थीं। वे लाउड स्पीकर पर तेज आवाज में गाने बजाकर रास्ता रोक रहे थे।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बर्थडे बॉय अंश कोहली समेत 21 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर मिली फॉर्च्यूनर, क्रेटा समेत 8 गाड़ियों को मोटर व्हीकल एक्ट में सीज कर दिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध IPC सेक्शन- 147, 188, 336, 341, 504 में थाना इंदिरापुरम में FIR दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.