46 करोड़ है मकान की लागत, 7 सितंबर को हुई थी कार्रवाई
मऊ: मऊ जिले के थाना सराय लखंसी के अंतर्गत भुजोड़ी सिविल लाइन एरिया में माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य उमेश सिंह के पुलिस द्वारा सील किए गए 46 करोड़ मकान में भीषण आग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और दमकल प्रशासन ने मिलकर आग पर काबू पाया गया।उमेश सिंह के मकान में लगी आग।मकान में अंदर में चोर कर रहे थे चोरियांवहीं मकान मालिक के भाई राजेश सिंह का आरोप है कि उन्होंने बार-बार अपने सील मकान के सुरक्षा की गुहार जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से लगाई, लेकिन उनकी तरफ से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। न ही कोई सील मकान के सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके कारण इस तरह की घटना घटित हुई है। उन्होंने बताया कि इस सील मकान में अंदर में चोर चोरियां कर रहे हैं। हम लोग प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। इसमें एक चोर को पुलिस पकड़ कर ले भी गई है। वहीं अंदर रह गए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू।नुकसान का नहीं हो सका आकलनसीओ अग्निशमन सुभाष ने बताया कि आग को बुझाते बुझाते एक कमरा पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। वहीं दूसरे कमरे में लगी आग को कुछ हद तक काबू पा लिया गया है। फिलहाल नुकसान की आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है। गौरतलब हो कि 7 सितंबर 2022 को जिला प्रशासन ने अवैध कमाई से बने 46 करोड़ के लागत से बने मकान को कुर्क किया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.