ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आपके पास पर्याप्त समय है, इसका सही उपयोग करे, कट एंड पेस्ट कर रिसर्च कार्य न करें

फरीदाबाद। इंडक्शन कार्यक्रम में संबोधन देते शिक्षाविद।लिंग्याज विद्यापीठ में नए शोधार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लिंग्याज विद्यापीठ में नए शोधार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के चेयरमैन संदीप हांडा ने शोध करने वाले छात्रों को शोध प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्रों के व्यक्तित्व एवं विशेष गुणों से अवगत कराते हुए शोध के मंत्रों की व्याख्या की। इस दौरान छात्रों ने सेल्फ इंट्रोडक्शन देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन डा. पिचेश्वर गड्डे ने सभी शोधार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके पास पर्याप्त समय है और इसका भरपूर प्रयोग कीजिए लेकिन कट एंड पेस्ट कर रिसर्च कार्य न करें। अपना खुद का सर्वे करें। उन्होंने कहा रिसर्चर्स को यूनिवर्सिटी की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। रिसर्चर्स भी ध्यान रखें कि उनका शोध समाज को भी फायदा पहुंचाए। वाइस चांसलर प्रो (डॉ) जीजी शास्त्री ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यापीठ वैज्ञानिक स्वभाव, वैश्विक दक्षताओं व छात्रों के समग्र विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने के व्यापक अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीन कॉपोरेट अफेयर प्रो (डॉ.) एसवीएवी प्रसाद ने कहा कि कैंपस में पढ़ाई बेहद गंभीरता के साथ कराई जाती है। छात्रों को विशेषज्ञ हर नवीन जानकारी देते हैं। साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर बाहरी कालेजों से भी विषय विशेषज्ञों को बुलाया जाता है, जिससे पीएचडी करने वाले छात्र-छात्राओं को शोध से जुड़ी हर जानकारी मिल सके। मंच संचालन रिसर्च एंड पीएचडी कोऑर्डिनेटर डॉ. तापसी नागपाल ने किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.