दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित माथुर बने
दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को दिन भर हुए मतदान के बाद दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम की घोषणा की देर रात की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। अधिवक्ता जतन सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। इनके अलावा, अधिवक्ता संदीप शर्मा को सचिव, अधिवक्ता अमित चढ्ढा कोषाध्यक्ष और नगिन्दर बेनिपाल उपसचिव निर्वाचित हुए हैं।
मोहित माथुर ने वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन को हराया, जबकि दिल्ली बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता तीसरे नम्बर पर रहे। वहीं, जतन सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी सिंह को सीधे मुकाबले में हराया।
वहीं, इनके अलावा अधिवक्ता संदीप शर्मा सचिव और अधिवक्ता अमित चढ्ढा कोषाध्यक्ष और नगिन्दर बेनिपाल उपसचिव निर्वाचित हुए। 25 साल स्टैंडिंग के एक्सिक्यूटिव पद पर अधिवक्ता श्याम सुंदर शर्मा ने भारी मतों से जीत दर्ज की। श्याम वर्तमान में दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर भी हैं। यह डीएचसीबीए का 60वां चुनाव था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.