ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विभिन्न स्टेडियम निर्माण के लिए 30 करोड़ रूपए स्वीकृत

जयपुर । राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेल सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास कर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न स्टेडियम निर्माण कार्यों के लिए 30 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।गहलोत ने उमैरण (अलवर), कुचामन (नागौर), बायतु (बाड़मेर), गुढ़ा (उदयपुरवाटी), मांडवा (झुंझुनू), किशनगढ़ (अलवर), तिजारा (अलवर), रतनगढ़ (चूरू) सहित विभिन्न स्थानों पर स्टेडियम निर्माण के लिए 30 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। इस निर्णय के बाद विभिन्न स्थानों पर स्टेडियम निर्माण हो सकेगा तथा खिलाडिय़ों को अभ्यास में सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में विभिन्न स्टेडियमों के निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा के क्रम में गहलोत द्वारा यह स्वीकृति दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.