ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दोस्तों के बहाने केआरके ने की विक्रम वेधा की तीखी आलोचना

अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले केआरके ने जेल से छूटने के बाद पहली बार किसी फिल्म का रिव्यू साझा किया है। हाल ही में उन्होने ‘विक्रम वेधा’ फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए ये जानकारी लोगों से साझा की है। केआरके ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे दोस्तों ने विक्रम वेधा देखी। फिल्म के पहले हाफ में ऋतिक रोशन अमिताभ बच्चन को कॉपी करते नजर आए। वहीं दूसरे हाफ में अल्लू अर्जुन को। क्लाइमेक्स सीन में दोनों अभिनेता 15 मिनट तक हवा में गोलियां चलाते रहे। इस फिल्म का एक्शन किसी भोजपुरी फिल्म से भी ज्यादा खराब है। यह फिल्म तीन घंटे के किसी टॉर्चर से कम नहीं है।’

बता दें कि हाल ही में केआरके ने जेल से बाहर आने के बाद एलान किया था कि वह अब किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों को यह जानकारी दी थी कि विक्रम वेधा उनकी आखिरी फिल्म होगी जिसकी वह समीक्षा करेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था, ‘मैं समीक्षा करना छोड़ रहा हूं। विक्रम वेधा आखिरी फिल्म है जिसकी मैं समीक्षा करूंगा। मेरी समीक्षाओं पर भरोसा करने और मुझे बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा आलोचक बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे आलोचक के रूप में  न स्वीकार करने के लिए और मेरी समीक्षाओं को रोकने के लिए मेरे खिलाफ इतने सारे मामले दर्ज करने के लिए सभी बॉलीवुड के लोगों को भी धन्यवाद।’

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ साल 2017 में इसी नाम से रिलीज हुई तमिल फिल्म का रीमेक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.