ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कलेक्शन सुपरवाइजर ने ही जीजा संग मिलकर रची प्लानिंग; सैलरी न बढ़ने पर मालिक से था आहत

पानीपत: पकड़े गए आरोपी सुखजीत और जीजा सुखबीर।हरियाणा के पानीपत शहर के नेशनल हाईवे 44 पर दीवाना मोड़ के पास पुलिस लाइन के सामने पुलिस 17 लाख 39 हजार 200 रुपए की बड़ी लूट का महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने खुलासा कर दिया।वारदात किसी और ने नहीं बल्कि खुद शिकायतकर्ता कलेक्शन सुपरवाइजर ने अपने कुरुक्षेत्र निवासी जीजा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, 100 फीसदी राशि भी बरामद कर ली है। आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। पुलिस के सीआईए 3 यूनिट ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।14 सालों से कर रहा था कलेक्शन, हर जगह से था वाकिफजानकारी देते हुए एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी सुखजीत ने बताया कि वह वर्धमान फैक्ट्री में काम करता था। वह पिछले करीब 14 सालों से उक्त फैक्ट्री में कलेक्शन सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत है।पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते एसपी शशांक कुमार सावन।वह काफी सालों से फैक्ट्री मालिक को तनख्वाह बढ़ाने के बारे में कह रहा था। मगर उसकी तनख्वाह नहीं बढ़ाई गई। इसके अलावा उसका फील्ड में घूमने का पेट्रोल और चाय पानी आदि का खर्च भी काफी हो रहा था।सुखजीत ने बताया कि वह जानता था कि सप्ताह में एक चक्कर कपूर इंडस्ट्री से रुपए लाने का जरूर ही लगता है। उसे पता था कि इस इंडस्ट्री से लाखों रुपए लेकर आने होते हैं। इसी के चलते काफी दिनों पहले उसने अपने कुरुक्षेत्र निवासी जीजा सुखबीर के साथ मिलकर इस वारदात की प्लानिंग रची।प्लानिंग के तहत बुधवार को वह कपूर इंडस्ट्री से 17 लाख 39 हजार 200 रुपए लेकर चला और बीच रास्ते में अपने जीजा को बैग पकड़ा कर लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी।कल तक था पीड़ित, आज बना आरोपी सुखजीत।लगातार बदल रहा था बयान, सवालों में गिरा सुखजीतइतनी बड़ी वारदात होने के बाद से पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी ने मामले में तीनों CIA समेत थाना पुलिस को लगाया। साथ ही मामले का जल्द खुलासा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता सुखजीत से घटना के बारे में पूछताछ शुरू की।पुलिस पूछताछ में सुखजीत लगातार घटनास्थल, वारदात का तरीका, वारदात में आरोपियों की संख्या, वारदात में प्रयुक्त बाइक अलग-अलग बता रहा था। इसके अलावा सुखजीत बदमाशों द्वारा उस पर ताने गई पिस्तौल की जगह भी बार-बार बदल रहा था। इस के बाद उस पर शक गहराता गया और सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.