ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नंदनपुर गांव में तनाव; SHO पुलिस बल के साथ पहुंचे; तरनतारन में भी हुई थी बेअदबी

जालंधर: पंजाब के तरनतारन में चर्च का विवाद थमा नहीं था कि जालंधर जिले में चर्च में घुसकर तोड़ फोड़ करने की घटना हो गई। जालंधर के मकसूदां के तहत आने वाले गांव नंदनपुर में अराजक तत्वों ने एक चर्च में हमला किया और तोड़ फोड़ भी की है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।वहीं चर्च में तोड़फोड़ की घटना की सूचना मिलते ही ईसाई समुदाय के लोग जमा हो गए। उनमें खासा रोष है। पंजाब के अलग-अलग शहरों से लोग जालंधर पहुंच रहे हैं। चर्च के प्रबंधकों ने तोड़ फोड़ होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से ईसाई भाईचारे की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।उन्होंने कहा कि चर्चों पर हमले सोची समझी चाल औऱ षड्यंत्र के तहत करवाए जा रहे हैं। अगर चर्च पर हमलों की घटनाओं पर नकेल नहीं डाली गई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रबंधकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से पंजाब का माहौल भी खराब हो सकता है।वहीं घटना की सूचना मिलते थाना मकसूदां के SHO मनजीत सिंह रंधावा पुलिस पार्टी के साथ गांव नंदरपुर की कैथोलिक चर्च में पहुंचे। उन्होंने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रबंधकों ने SSP जालंधर देहाती स्वर्णदीप सिंह से मामले की जांच की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.