पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में केरल को गोल्ड, MP को कांस्य; महिला में महाराष्ट्र को सोना
भोपाल: भोपाल में खेले जा रहे 17वें नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन देश के 8 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन यूथ एथलेटिक्स के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन मध्यप्रदेश को अब तक पहला गोल्ड तक नहीं मिल पाया है। टीटी नगर स्टेडियम में 17 सितंबर से शुरू हुई इस चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 400 मीटर पुरुष और महिलाओं का फाइनल मुकाबला हुआ। पुरुष में केरल को गोल्ड और एमपी को कांस्य मिला। हरियाणा को रजत मिला।महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने गोल्ड जीता। मध्यप्रदेश के अब तक 4 पदक हो गए हैं। इसमें क सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं। पहले दिन शनिवार को कुल नौ गोल्ड मेडल का फैसला हुआ, जिमसें महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तरप्रदेश ने दो-दो गोल्ड जीते। हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना को एक-एक गोल्ड मैडल मिले।पुरुष के 400 मीटर दौड में मध्यप्रदेश अभय सिंह ने 49.30 सेकंड का समय लिया। केरल के अब्राहम पी ने 48.56 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम किया और क्वालिफाइ किया। दूसरे नंबर पर रहे हरियाणा के दीपक सिंह ने 49.15 सेकंड का समय लिया।इससे पहले पहले दिन मध्यप्रदेश के बंटीनाथ ने पोल वाल्ट में 4.40 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर जीता था। इसी इवेंट का ब्रॉन्ज भी मप्र के खाते में आया था। मध्यप्रदेश के देव मीणा ने ब्रॉन्ज जीता। वे 4.30 मीटर उछल पाए। पोल वाल्ट का गोल्ड उत्तरप्रदेश के कुलदीप ने जीता। वह 4.80 मीटर कूदे। मध्यप्रदेश के लिए एक अन्य ब्रॉन्ज 3000 मीटर में वैभव सिंह ने जीता।महिलाओं की 100 मीटर दौड़पोल जंप।लांग जंप।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.