ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला बोली, नौ साल पहले कराया था पंजीकरण, आज तक नहीं मिली नौकरी, फिर बेटी बचाने व पढ़ाने का नारा क्यों?

फरीदाबाद: रोजगार मेले में युवक को ज्वाइनिंग लेटर देते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व डीसी विक्रम सिंह।जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर 12 हुड्‌डा कंवेंशन सेंटर में लगाए गए रोजगार मेले में युवाओं ने विभाग और रोजगार मेल की पोल खोल दी। लोगों ने कहा कि विभाग में पंजीकरण सिर्फ खानापूर्ति के लिए किया जाता है। कई ऐसे प्रतिभागी सामने आए जिन्होंने 9-10 पहले पंजीकरण कराया था लेकिन आज तक उन्हें रोजगार नहीं मिला। उधर विभाग की मानें तो इस रोजगार मेले के लिए कुल 1015 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 15 युवाओं को ज्वानिंग लेटर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वितरित किए। 412 युवाओं को शार्ट लिस्ट किया गया है।गुरुवार को सेक्टर 12 स्थित हुड्‌डा कंवेंशन सेंटर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर वितरित किए।रोजगार मेले में नौकरी की आस में आई रिवाजपुर की रेनू, हताश होकर लौट गईनौ साल पहले कराया पंजीकरण, नहीं मिली नौकरीमेले में गांव रिवाजपुर से आयी रेनू ने बताया कि उन्होंने 9 साल पहले रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण कराया था। वह ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर हैं। तीन साल पहले महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन भी कर रखा है लेकिन आज तक न तो परीक्षा हुई और न ही नौकरी मिली। यही कहानी डबुआ कॉलोनी पूजा की है। ग्रेजुएट पूजा ने बताया कि उन्हें रोजगार भत्ता तक नहीं मिला। अधिकारियों से जब पूछा जाता है तो वह सर्वर डाउन होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।रोजगार मेले में शिरकत करने डबुआ कॉलोनी से आई पूजा को भी हुई निराशासरकार व अफसरों से किया सवालदोनों महिलाओं ने कहा कि सरकार और उनके अधिकारी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं। जब बेटियों को रोजगार नहीं दे सकते तो बेटियों का पढ़ाने का क्या मतलब है। आंखों में आंसू लिए रेनू ने कहा कि वह ज्यादा सैलरी की अपेक्षा नहीं करती लेकिन कम से कम इतने की नौकरी मिल जाए जिससे घर चल सके। लेकिन सरकार और उनके अधिकारी वह भी नहीं कर पा रहे। पूजा का आरोप है कि मेले में जिनको लेना है उनका चयन पहले ही कर लिया जाता है। बाकी लोगों को पागल बनाने और तालियां बजाने के लिए बुलाया जाता है। मंडल रोजगार अधिकारी सुनीता यादव ने बताय कि रोजगार मेले में 15 लोगों को ज्वाइनिंग लेटर और 412 लोगों को शार्टलिस्ट किया गया है। निजी कंपनियों ने इन सभी को नौकरी देने का भरोसा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.