ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मनरेगा में बनी गौ-शालाओं में सड़कों पर पाये जाने वाले पशु रखें : स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि

भोपाल : मध्यप्रदेश गौ-संवर्द्धन बोर्ड कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा है कि मनरेगा के वित्तीय सहयोग से जिन गौ-शालाओं का संचालन प्रारंभ हो गया है, उनका पंजीयन करवाएँ। स्थानीय निकायों के अधिकारी सड़कों पर बेसहारा भटक रहे गौ-वंश को इन गौ-शालाओं में शिफ्ट कर देखभाल करें। ऐसे गौ-वंश के लम्पी के चपेट में आने की संभावना अधिक है। स्वामी श्री गिरि ने यह निर्देश आज बोर्ड की कार्य परिषद की बैठक में दिये।
स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने गौ-वंश संरक्षण एवं गौ-शालाओं की वर्तमान स्थिति और लम्पी स्किन डिसीज की रोकथाम के लिये प्रदेश में गौ-शालाओं में चिकित्सकीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लम्पी की जिलेवार समीक्षा करते हुए स्थानीय आवश्यकता के अनुसार रोकथाम के उपायों की रणनीति तैयार की गई।
संचालक डॉ. मेहिया ने बताया कि पड़ोसी राज्यों में उद्भेद के साथ ही मध्यप्रदेश में रोकथाम के सभी उपाय शुरू कर दिये गये थे, जिससे स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। गौ-संवर्द्धन बोर्ड ने 17 जिलों में गौ-वंश के प्राथमिक उपचार और टीकाकरण के लिये एक-एक लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की। सदस्यों ने अशासकीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित गौ-शालाओं में अधो-संरचनागत निर्माण कार्यों के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने की भी अनुशंसा की।
प्रबंध संचालक पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम डॉ. एच.एस. भदौरिया सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, किसान-कल्याण एवं कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.