ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, सागर स्‍टेशन पर एक बच्चे ने प्लेटफार्म तो दूसरे ने अस्पताल में लिया जन्म

सागर ।  सागर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री ने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को तुरंत ही डफरिन अस्पताल में ले जाया गया, जहां महिला ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें डाक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है। जानकारी के अनुसार सागर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात फोन पर सूचना मिली कि जम्‍मूतबी-दुर्ग एक्‍सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर एस 5 में सफर कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। महिला अपने पति और देवर के साथ बिलासपुर जा रही थी। रात करीब 2.45 बजे सागर स्टेशन ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा महिला को ट्रेन से स्टेशन पर प्लेटफार्म में उतारा गया। जहां ट्रेन का इंतजार कर रहीं दूसरी महिला यात्रियों की मदद से प्लेटफार्म पर ही महिला के प्रसव की व्यवस्था की गई। कुछ ही देर में महिला ने प्लेटफार्म पर ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल से बुलाई गई जननी एक्सप्रेस से नवजात शिशु सहित डफरिन अस्पताल ले जाया गया। महिला ने वहां कुछ देर बाद एक और बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की है। इसका नाम लक्ष्मी 30 वर्ष पति लकेस कश्यप है। जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार अहिरवार का कहना है कि सागर के प्लटफार्म पर बैठीं अन्य महिलाओं ने प्रसव में मदद की। उन्होंने तत्काल साड़ियों का घेरा बनाया व प्रसव कराया। महिला के पति ने त्‍वरित मदद के लिए सागर रेलवे स्‍टेशन के स्‍टाफ व अस्‍पताल प्रबंधन का आभार व्‍यक्‍त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.