ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मथुरा पुलिस के हाथ लगे संदिग्ध के फोटो, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

मथुरा: पुलिस मोबाइल शो रूम में हुई चोरी की वारदात के बाद अब सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाल रही हैमथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में गुरुवार को हुई मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस को संदिग्ध चोरों के कुछ सीसीटीवी फोटो हाथ लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी से मिले संदिग्ध के फोटो के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। चोरों ने मोबाइल शोरूम की शटर काटकर करीब 25 लाख रुपए मोबाइल चोरी कर लिए थे।सीसीटीवी में दिखाई दिए 2 संदिग्धमोबाइल शो रूम के मामले में चोरों की तलाश कर रही पुलिस को शुक्रवार को बड़ा सुराग हाथ लगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर दो संदिग्ध चोर दिखाई दिए। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने जांच बढ़ाते हुए संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम 6 चोरों ने दिया।गोपीनाथ बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध चोर नजर आयेगुरुवार को हुई थी चोरी की वारदातमथुरा के वृंदावन में रंगनाथ मंदिर पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों ने मोबाइल शो रूम की शटर को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने यहां से करीब 25 लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए। मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की वारदात से पुलिस सकते में आ गई और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।चोरी की वारदात की जानकारी मिलने पर मोबाइल शो रूम के बहार जमा भीड़चोरों ने सीसीटीवी कैमरों का डाटा कर दिया था डिलीटमोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात करने आए चोर बेहद ही शातिर थे। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ करने की बजाय डाटा डिलीट करना ज्यादा मुनासिब समझा। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों का डाटा डिलीट किया उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों का डाटा डिलीट करना ही पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया था।पुलिस ने किया डाटा रिकवरमोबाइल शो रूम में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीम ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों का डिलीट डाटा रिकवर किया । इसके साथ ही आसपास के बाजार और दुकानों में लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस को दो संदिग्धों के सीसीटीवी फोटो मिले। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.