ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री बघेल ने माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम इंदौरी में माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पंडा श्री मोहन गिरी गोस्वामी और पुजारी श्री कन्हैया प्रसाद मिश्रा को श्री फल व साल भेंट किया। मंदिर परिसर में महिलाओं और छोटे बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के माथे में तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मातारानी की फोटो भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर केबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंदिर के पुजारी श्री मिश्रा ने बताया है कि यह एक प्राचीन मंदिर है। वे माता चंडी मंदिर में 50 साल से माता रानी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया की माता चंडी का उदगम प्राचीन तलाब के किनारे पीपल पेड़ के जड़ के बीच से हुआ था। जिसके बाद में ग्रामीणों द्वारा वहीं मंदिर का निर्माण कराया गया और माता चंडी का विधि विधान से स्थापना कराया गया। मान्यता के अनुसार महामारी जैसे बीमारियों के दौरान माता रानी स्वयं गांव में घूमकर ग्रामीणों की सुरक्षा करती है। नवरात्र पर्व में अष्टमी के दिन माता चंडी का दर्शन करने दूर दूर से लोग यहां आते हैं। यहां भक्तो के द्वारा जो भी मनोकामना मांगी जाती है, वो जरूर पूरी होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.