ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वर्ष 2005 में चोरी गई 11 लाख कैश से भरी तिजोरी ढूंढने के लिए पुलिस ने ली जामा तलाशी

रामपुर: आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट पर तलाशी लेने के दौरान पुलिस घेराबंदी किए हुएपूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के व्यक्तिगत रिसोर्ट में आज भारी संख्या में पुलिस ने छापा मारा। रिसोर्ट की जामा तलाशी ली गई। रिजॉर्ट में नगर पालिका की 11 लाख कैश से भरी वर्ष 2005 में चोरी गई तिजोरी को आज पुलिस ने तलाश किया। नगर पालिका की पूर्व चेयर पर्सन रेशमा बी ने आजम खान पर इस तिजोरी को कैश सहित चुराने का आरोप लगाते हुए तिजोरी बरामद करने की अपील की थी।सीओ सिटी और प्रशासनिक अधिकारियों ने ली जामा तलाशीपूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की पत्नी डॉ तजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम के नाम हमसफर रिसोर्ट है। हमसफर रिजॉर्ट शहर किनारे बना हुआ है। रिजॉर्ट पर आज पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अनुज चौधरी और प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा। हमसफर रिजॉर्ट के हर कमरे और परिसर की जामा तलाशी ली गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी ने बताया कि नगर पालिका परिषद की कई वर्षों पूर्व चोरी गई कैश से भरी तिजोरी को ढूंढने की कोशिश की जा रही है, जिसके चलते हमसफर रिजॉर्ट की जामा तलाशी ली जा रही है, हालांकि इस बीच पुलिस को कितनी कामयाबी मिली है। अभी पुलिस ने इसमें कुछ भी नहीं बताया।हमसफर रिजॉर्ट के अंदर बाथरूम में जामा तलाशी लेते सीओ सिटी अनुज चौधरीआज़म पर तत्कालीन सत्ता के बल पर षड्यंत्र रचकर तिजोरी चुराने का आरोपरामपुर की नगर पालिका की पूर्व चेयर पर्सन रेशमा बी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पर चोरी का आरोप लगाया था। रेशमा बी ने कहा था कि आज़म खान ने नगर पालिका की तिजोरी सत्ता के बल पर षड्यंत्र रचकर चुराई है। इस मामले में मुरादाबाद मण्डल आयुक्त को कुछ दिन पहले प्रार्थना पत्र देकर तिजोरी बरामद करवाने की मांग की थी। रेशमा बी ने मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि वह नगर पालिका सदर की दो बार चेयर पर्सन रहीं हैं। रेशमा बी का आरोप है कि मौजूदा शहर विधायक और तत्कालीन सपा सरकार में नगर विकास मंत्री रहे आजम खान ने नगर पालिका की तिजोरी चोरी करवाई थी। तिजोरी में नगर पालिका के कमचारियों का वेतन था। यह वेतन लगभग 11 लाख रुपए के करीब था। वर्ष 2005 में यह तिजोरी चोरी कराई गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.