ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओबीसी आरक्षण विसंगति के मुद्दे पर आंदोलन

जयपुर । ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से आंदोलन किया गया। ओबीसी समाज के लोग शहीद स्मारक पर जुटे। आंदोलन के दौरान पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, जाट समाज के नेता राजाराम मील सहित कई लोगों ने मांग पर हुंकार भरी। इन नेताओं ने 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग करते हुए 17 अप्रैल 2018 से पहले का नियम लागू करने की मांग उठाई।हरीश चौधरी ने उपस्थित लोगों से कहा कि अभी हम विसंगति की मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं सरकार ने इस संबंध में उचित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को जिला स्तर पर भी ले जाएंगे। हमें उम्मीद है कि सरकार ओबीसी समाज की वाजिब मांग को सुनते हुए सकारात्मक कदम उठाएगी। राजाराम मील ने कहा कि विसंगति दूर नहीं होने से ओबीसी समाज की युवा पीढ़ी को नौकरियों में ज्यादा मौका नहीं मिल पा रहा है। आरक्षण लागू होने के दौरान ओबीसी समाज की आबादी की तुलना में आज आबादी बहुत बढ़ गई है, ऐसे में संशोधन की आज जरूरत है, ताकि ओबीसी वर्ग की युवा पीढ़ी को सरकारी नौकरी में ज्यादा मौका मिल सके। जाट समाज के नेता जस्साराम ने भी युवाओं को संबोधित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.