ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामूला में आतंकियों और सुरक्षा बलों की बीच मुठभेड़

श्रीनगर| कश्मीर में दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चित्रगाम इलाके और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो मुठभेड़ हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने कहा, “शोपियां के चित्रगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।”

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उन इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई।

सुरक्षा बलों ने इलाकों की घेराबंदी की, जिसके बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।

हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ों की एक श्रृंखला हुई है जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.