ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने अमृतसर में कंपनी गार्डन में एकत्रित होकर अर्पित किए पुष्प

अमृतसर: पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयंती बना रहा है। इस मौके पर दोनों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पंजाब के अमृतसर जिले में सीनियर कांग्रेसी नेता कंपनी गार्डन में एकत्रित हुए। नेताओं ने फूल अर्पित किए और दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। गार्डन में जिला प्रधान अश्वनी पप्पू, पूर्व डिप्टी CM ओम प्रकाश सोनी, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, विकास सोनी और कांग्रेसी पार्षद नजर आए।कंपनी गार्डन में एकत्रित हुए सीनियर कांग्रेसी नेता।वहीं इस मौके पर प्रधान अश्वनी पप्पू ने कहा कि शास्त्री जी को आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए उत्कृष्ट राजनेता के रूप में जाना जाता है। वे असाधारण इच्छाशक्ति वाले एक शानदार विचारक थे, जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों को बड़ी सरलता से न सिर्फ पार किया, बल्कि सभी के लिए प्रेरणा बने।महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा का रास्ता अपनायापूर्व डिप्टी CM ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम न केवल भारतीय जनमानस में बल्कि, पूरी दुनिया में स्थायी छाप की तरह मौजूद है। 13 जनवरी 1948 को उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने और साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया था। यह उनके जीवन का आखिरी अनशन था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.