करंट लगने से पिता व बेटे दोनों की हुई मौत
झारखंड के पाकुड़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घर में शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी आग को बुझाने के दौरान बेटे को करंट लग गया जिसे बचाने गए पिता को भी करंट लग गया जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना में घर में बंधी गाय की भी करंट लगने से मौत हो गई।घटना पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई थी जिसे बुझाने के दौरान दोनों पिता-पुत्रों की मौत हो गई। थाना प्रभारी मिंटू कुमार भारती ने बताया कि घटना रात के समय होने के कारण आग बुझाने के दौरान दोनों की एक-दूसरे के बचाने में मौत हो गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.