ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मेघनाथ का 70 तो कुंभकर्ण के 65 फीट पुतले का होगा दहन, मुकुट वाले हनुमान होंगे आकर्षक

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के पुराना ITI ग्राउंड में आयोजित रामलीला मंचन के बीच दशहरे की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दशहरे के दिन दहन के लिए रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं दशहरे पर मुकुट वाले हनुमान आकर्षण का केंद्र होंगे। बुधवार को 7 मुकुट वाले हनुमान मिलकर भगवान श्री राम की बारात निकालेंगे।जिसके बाद मुकुट वाले हनुमान उत्साह के साथ दशहरा ग्राउंड में नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे। रामलीला मंचन के दौरान मुकुट वाले हनुमान को पहली बार ही बुलाया जा रहा है। इन 7 मुकुट वाले हनुमान में से 2 को स्पेशल तैयार किया जाएगा। जिन पर भगवान श्री राम व लक्ष्मण का चित्र भी दर्शाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा चुकी हैं।रोहतक के पुराना ITI ग्राउंड में तैयार पुतला।उत्तर प्रदेश से पहुंचे कारिगरों की टीम ने रोहतक में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का निर्माण किया है। जिसके लिए 18 लोगों की टीम पिछले 21 दिनों से लगी हुई है। जिसके बाद जाकर तीनों पुतलों को तैयार किया गया है। जिन्हें अब खड़ा कर दिया जाएगा। बुधवार को दशहरे के दिन रामलीला मंचन के बाद इनका दहन होगा। जो हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहा है।पुतला खड़ा करने से पहले तैयारी करते हुए कारिगर।श्री रामलीला उत्सव कमेटी के प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि यहां पर 75 फीट के रावण का पुतला बनाया गया है। वहीं 70 फीट ऊंचाई का मेघनाथ व 65 फीट ऊंचा कुंभकर्ण का पुतला तैयार किया गया है। इस बार प्रदूषण को देखते हुए पुतलों को भी इको फ्रेंडली थीम पर तैयार किया गया है। केवल बांस व कागज के जरिए पुतले तैयार किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.