ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देवी स्वरूप कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भेंटकर लिया आशीर्वाद

औरैया: औरैया में एक विचित्र पहल संस्था ने कन्याओं को भोज कराया।औरैया में एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया ने शारदीय नवरात्र नवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को समिति के ग्रामीण कार्यालय ग्राम- धीरजपुर में विशाल कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। आयोजन के अंतर्गत नन्हीं कन्याओं के मस्तक पर रोली का तिलक व पुष्प वर्षा कर उनका आरती पूजन किया गया।इसके बाद कन्याओं को प्रसाद स्वरूप हलवा, पूड़ी, जलेबी, दही, मिष्ठान आदि का श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया और दक्षिणा, फल, उपहार आदि भेंट किए गए। कन्या भोज कार्यक्रम में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि ग्राम धीरजपुर में स्थित समिति के ग्रामीण कार्यालय में नवरात्रि को प्रति वर्ष दो बार कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है।औरैया में एक विचित्र पहल संस्था ने कन्याओं को भोज कराया।कन्याओं में होता है मां दुर्गा का वासनवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी और फलदायी मानी जाती है। अष्टमी और नवमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन और कन्या भोज का विशेष महत्व होता है। महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की संरक्षक बबिता गुप्ता ने कहा कि प्राचीन मान्यता है कि नवरात्रि में कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है। सच्चे मन से कन्या पूजन और कन्या भोज कराने से सभी मनोकामना और विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आयोजन में आधा सैकड़ा ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.