CM हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज ने कराया कन्या भोज
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नवमी पर CM हाउस में कन्या पूजन कर भोज कराया। CM और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने बच्चियों के पैर धुलाए। आज महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन ,भोज और हवन संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने आमंत्रित बेटियों के पांव पखारे, उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री सालों से इस परंपरा का निर्वाहन करते आ रहे,और उनके साथ ही उनकी पत्नी भी पूरे मनोयोग से आमंत्रित माता स्वरुपी बालिकाओं का पूजन करती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.