शहर की कई कॉलोनियों में वारदात को अंजाम दी
देवास: बीती रात दो अज्ञात युवकों ने शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में रखी करीब आधा दर्जन कारों और एक बस के कांच फोड़ दिए। दो युवक एक्टिवा से कांच फोड़ते हुए सीसीटवी कैमरे में कैद हुए जिनकी मदद से पुलिस युवकों का पता लगाने में ल गी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2 और 3 बजे के बीच शहर के विश्राम बाग, राम रहीम नगर, राधागंज और मधुबन कॉलोनी में घरों के सामने रखी करीब आधा दर्जन कारों व एक बस के कांच फोड़कर फरार हो गए। कुछ कॉलोनियों में घरों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक कांच फोड़ते हुए कैमरे में कैद हुए है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर एक्टिवा से आए दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।इधर, मामले में कार मालिकों द्वारा थाना बीएनपी पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया है। पीड़ित बस संचालक ने बताया कि पहले भी राधागंज विश्राम बाग क्षेत्र में बस की बैटरी चोरी के साथ कांच फोड़ने की घटना हो चुकी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.