प्रदेश में सीएम बदलने के सवाल केंद्रीय मंत्री बोले- हनुमानजी के दरवार में सीधी सीधी बात करो
भिंड: भिंड के दंदरौआ धाम स्थित डॉक्टर हनुमान मंदिर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानजी के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की। इसके बाद परिसर में संत निवास का लोकापर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने स्थानीय मीडिया द्वारा किए गए कुछ सवालों के जबाव दिए, तो कुछ सवालों के जवाब में उन्होंने कहा- धार्मिक स्थल है। धर्म की बातें करो…ये कहते हुए टालामटोली कर गए।दंदरौआ धार्मिक स्थल पर संत निवास लोकार्पण करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिया। मीडिया द्वारा पूछा गया कि प्रदेश में सीएम का चेहरा बदलने की बात बार-बार सामने आ रही है। इस पर जवाब देते हुए कहा- ये धार्मिक स्थल है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.