ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वुमेंस एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने यूएई को 104 रन से हराया

यूएई में जारी वुमेंस एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। श्रीलंका और मलेशिया के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान युनाइटेड अरब अमीरात को धूल चटाई है। अब भारत का अगला मुकाबला शुक्रवार 7 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम ने यूएई को बुरी तरह से 104 रन के अंतर से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला जीता है और सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी पेश कर दी है।
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे, जिसमें जेमिमा रॉड्रिग्स की 45 गेंदों में खेली गई तूफानी 75 रन की पारी शामिल थी। उनके अलावा 64 रन दीप्ति शर्मा के बल्ले से निकले। जेमिमा और दीप्ति के अलावा कोई और बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा सका।
वहीं, जब मेजबान यूएई की टीम 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम 20 ओवर खेलकर महज 74 रन ही बना सकी। टीम के चार विकेट ही गिरे। इससे एक बात तो साफ है कि यूएई की महिला टीम ने वो इंटेंट नहीं दिखाया, जिसकी जरूरत थी। यहां तक कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.