ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या Pavitra Punia- Ejaz Khan ने  कर ली सगाई?

छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया अक्सर अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस प्रेम कहानी का हर कोई गवाह रहा है। यही कारण है कि दोनों के फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पवित्रा पुनिया की इंस्टाग्राम स्टोरी ने सबको हैरान कर दिया है। अभिनेत्री अपनी पोस्ट के जरिए सगाई के संकेत दिए हैं।

पवित्रा पुनिया अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। पवित्रा के कैप्शन से कुछ समझ नहीं आ रहा है, लेकिन उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि यह इंगेजमेंट रिंग ही है। इतना ही नहीं पवित्रा की इस तस्वीर को देखकर यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एजाज खान संग गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। हालांकि, न ही पवित्रा की तरफ से और न ही एजाज की तरफ से इस पर कोई बयान सामने आया है।

बता दें कि एजाज और पवित्रा के रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस में हुई थी। लेकिन, घर में हुई तमाम लड़ाइयों की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ थी । हालांकि, घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जाना और लिव इन में रहने का निर्णय लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.