ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

AIIMS : ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बैन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन ने OPD रजिस्ट्रेशन काउंटर्स पर तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि यह आउटसोर्स कर्मचारी अब अपने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। एम्स प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि यह आदेश 16 अक्टूबर से लागू होंगे। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि कर्मचारियों के द्वारा मोबाइल फोन पर बात करने की वजह से जरूरी सेवाओं में देरी होती थी और मरीजों को परेशानी होती थी।एम्स के निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास ने सोमवार को कई अहम आदेश जारी किये हैं। इसके तहत प्रशासन ने बैट्री से चलने वाली 50 नई बसों को लाने का फैसला किया है। इन बसों के जरिए मरीजों, उनके अटेन्डेंट तथा सपोर्टिंग स्टाफ को संस्थान के अंदर तक लाया जाएगा। 10 अक्टूबर से जो भी मरीज सर्जिकल ब्लॉक के ओपीडी में है उनका रजिस्ट्रेशन सर्जिकल ब्लॉक में खुद-ब-खुद होगा।
इससे पहले 30 सितंबर को एम्स प्रशासन ने जो ऑर्डर जारी किये थे उसमें नई ओपीडी कार्ड के लिए लिये जा रहे 10 रुपये के शुल्क को खत्म कर दिया था। इसकी जगह पर स्लॉट वाइज टोकन नंबर सिस्टम उन मरीजों के लिए बनाया गया था जिनके पास पहले से अप्वाइंटमेंट नहीं है। अब एम्स निदेशक के द्वारा एक दिन पहले जारी किये गये आदेश के मुताबिक, ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास रहने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को अपनी शिफ्ट शुरू करने से पहले अपना मोबाइल फोन एक सुरक्षित बक्से में रखना होगा। इस आदेश में कहा गया है कि ऐसा नोटिस किया गया है कि ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी अक्सर मोबाइल फोन पर बातचीत करते हैं जिसकी वजह से इंतजार कर रहे मरीजों की लंबी कतार लग जाती है। जिसके कारण मरीजों को सुविधाएं मिलने में देरी होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.