ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चा चोरी के शक में 3 साधुओं की हुई पिटाई, तीनों घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 3 साधुओं की  बच्चा चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। जब पुलिस की टीम साधुओं को बचाने पहुंची तो भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक बच्चा गिरोह हत्थे चढ़ा था। इसके बाद से पैरेंट्स को अपने बच्चों को लेकर चिंता सताने लगी है। दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र के चरोदा बस्ती में दशहरा पर्व के दौरान बच्चा चोरी के शक में भिक्षा मांगने वाले 3 साधुओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। साधुओं पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया है। साधुओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ ने कैसे 3 साधुओं को घेर रखा है और उनको लात-घूंसे और हाथों से जमकर पिटाई कर रहे हैं।
साधुओं की पिटाई की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मी चरोदा बस्ती की ओर पहुंचे। पुलिसकर्मी ने मारपीट से साधुओं को बचाने बीच-बचाव किया तो लोग आक्रोशि हो गए। बस्ती के लोग पुलिस से ही विवाद करने लगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी साधुओं को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा और भीड़ उन्हें पीछे से खींचने लगी। इस पिटाई से साधु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। साधुओं की पिटाई करने वालों पर अपराध दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कहीं कोई संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को खबर करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.