ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुरादाबाद में लंबे समय से हो रहा था बुद्धि विहार के एक्सटेंशन का इंतजार

मुरादाबाद: मुरादाबाद में आवास विकास परिषद बुद्धि विहार फेस -3 लांच करने की तैयारी में है। आवास विकास के संपत्ति अधिकारी का कहना है कि दीपावली के आसपास बुद्धि विहार योजना का एक्सटेंशन लॉच किया जाएगा। इसके लिए पब्लिक से पंजीकरण कराए जाएंगे।आवास विकास परिषद के संपत्ति अधिकारी अमित शुक्ला ने बताया कि फेस टू के एक्सटेंशन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले इसे नवरात्रों में लांच किया जाना था। लेकिन किसी वजह से नवरात्रों में इसका पंजीकरण नहीं खोला जा सका। संपत्ति अधिकारी ने बताया कि अब दीपावली पर पंजीकरण खोलने की तैयारी है। परिषद की ओर से इसके लिए विज्ञापन जारी करके पब्लिक को जानकारी दी जाएगी।लॉटरी या नीलामी अभी तय नहींसंपत्ति अधिकारी ने बताया कि संपत्ति का आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा या फिर नीलामी के जरिए, यह अभी साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास सिर्फ इतने निर्देश हैं कि दीपावली पर बुद्धि विहार फेस 3 के लिए पंजीकरण शुरू किए जाने हैं।फेस टू में है मारामारीबुद्धि विहार फेस टू पिछले 5-6 सालों में काफी हद तक विकसित हुआ है। यहां आबादी बढ़ने के साथ ही आवास विकास परिषद की इस योजना में रेट भी काफी बढ़ गए हैं। इस योजना में बची हुई अपनी संपत्तियों को आवास विकास परिषद नीलामी के जरिए बेच रहा है। लोगों के इस तरफ रुझान को देखते हुए काफी पहले से बुद्धि विहार फेस 3 की मांग उठ रही थी। ताकि अपने घर का सपना देख रहे लोगों को व्यवस्थित कालोनी में भवन और भूखंड उपलब्ध हो सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.