कोलारस विधायक ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कामाख्या जा रही ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
राजवर्धन सिंह
शिवपुरी से तीन सैकड़ा के करीब यात्रियों को लेकर जा रही कामाख्या दर्शन हेतु ट्रेन को आज कोलारस विधायक ने दिखाई हरी झंडी। इस दौरान शिवपुरी स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को माला पहनाकर फूलों से स्वागत किया एवं उन्हें स्वल्पाहार के पैकेट भी वितरित किये गए। इस दौरान सभी दर्शनार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार प्रकट किया गया।शिवपुरी जिले से लगभग 275 यात्रियों को कामाख्या दर्शन हेतु रवाना किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.