ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुर्गा पूजा और दशहरा देखकर वापस लौट रहे थे घर; बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

जांजगीर-चांपा: सड़क हादसे में एक की मौत, 2 घायल।जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी मोड़ के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी और बच्चा घायल हैं। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, वहीं बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।चांपा थाना प्रभारी मनीष परिहार ने बताया कि चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी मोड़ के पास बुलेरों वाहन चालक ने सामने जा रही पल्सर मोटर साइकिल को पीछे से ठोकर मार दी जिसे बाइक में सवार पति पत्नी और बच्चे घायल हुए हैं जिसे उपचार के लिए चांपा के वीडियो अस्पताल डायल 112 की मदद से लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां रास्ते पर पुरुष की मौत हुई है वही महिला की हालत गंभीर है और बच्चे को भी चोटें आई है दोनों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है बोलेरो चालक को पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में लिया गया है।सड़क हादसे में युवक की मौत।मृतक का नाम भुनेश्वर यादव (28 वर्ष) है, जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम नवापारा का रहने वाला है। वो अपनी पत्नी नंदिनी यादव (26 वर्ष) और 8 साल के बेटे शिवम के साथ बुधवार को नैला में भव्य दुर्गा प्रतिमाएं और दशहरा देखने के लिए आया था। दुर्गा प्रतिमा और दशहरा देखने के बाद वो रात में अपनी बहन काजल वासुदेव के घर फरसवानी चले गए थे। वहां रात को रुकने के बाद गुरुवार सुबह वे अपने घर ग्राम नवापारा जाने के लिए निकले, लेकिन सिवनी मोड़ पर बोलेरो चालक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।8 साल का बच्चा भी घायल।हादसे में बाइक के पीछे बैठी पत्नी और बेटा शिवम भी घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। पति-पत्नी दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जांजगीर जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही युवक भुनेश्वर यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी नंदिनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत बहुत गंभीर है। फिलहाल उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।बच्चे शिवम को भी मां के साथ रेफर किया गया है। बच्चा बेहोश है, उसके पैर में फ्रैक्चर है और शरीर पर हल्की चोट है। भुनेश्वर यादव के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल आरोपी बोलेरो चालक को वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.