SI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक (SI) ने पंजाबी बाग इलाके में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुलिस कॉलोनी निवासी बेनी (58) के रूप में हुई है। वह बाहरी जिले में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना बुधवार रात 8.50 बजे मिली। SI अपने कमरे के पंखे से लटके हुए पाए गए और उनके बाएं हाथ की कलाई पर चोट के निशान थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने कोई संदेह नहीं जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें हाल ही में एक पुरानी बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण एमजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह 3 अक्टूबर तक चिकित्सा अवकाश पर थे। वह मंगलवार को अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए थे। पुलिस ने बताया कि शव को आगे की कार्रवाई के लिए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.