भारतीय तटरक्षक बल (ICG) को बड़ी कामयाबी मिली है
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने एटीएस गुजरात (Gujarat ATS) के साथ एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तानी नाव में सवार 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भारतीय तटरक्षक बल और एटीएस गुजरात की टीम ने उनके पास से 50 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है। जिसकी बाजार में कुल कीमत 350 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.