ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पर्यटन मंत्री के बेटे की गुंडई, क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर दनादन दागी गोली, ग्रामीणों ने दौड़ाकर छीनी बंदूक

पटना/बेतिया: बिहार के बेतिया में हरदिया गाँव के पास मंत्री के बेटे ने फायरिंग की है। नीतीश सरकार में पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद का घर हैं, उन्हीं के बगीचे में कुछ बच्चे खेल रहे थे। जानकारी अनुसार मंत्री जी के बेटे एवं कर्मी बच्चों को खेलने से मना करने गए थे। लेकिन विवाद ऐसा बढ़ा की गुस्से में आकर मंत्री जी के पुत्र ने बन्दूक निकाली और फायरिंग कर दी। फायरिंग में कई लोग जख्मी हो गये।फायरिंग से बच्चों के जख्मी होने खबर जैसे ही गांव में पहुंची अभिभावक भड़क गए। ग्रामीणों ने मिलकर मंत्री जी के बेटे और उनके कर्मियों को खदेड़कर पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। गुस्सा इतना भड़क गया कि पिटाई के बाद मंत्री जी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से एक पिस्टल और एक राइफल जब्त किया है। जिसे ग्रामीणों ने छीन लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों हथियार मंत्री साहब के बेटे के ही हैं।तोड़-फोड़ के अलावा कोई भी गम्भीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। जिस लड़के को चोट लगी है, उसकी मां ने बताया कि मेरा बेटा कुछ लोगों के साथ वहां क्रिकेट खेल रहा था. मेरा बगीचा भी वहीं है। जब मंत्री के बेटे बबलू साह को इसकी जानकारी मिली तो वह हथियार के साथ कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट करने लगा, और भी लड़कों के घर वाले थे वहां थे जो बीच बचाव करने लगे। महिला ने बताया कि उसका बेटा किनारे खड़ा था फिर भी उसको मारा गया। यह मंत्री के बेटे की गुंडई है। बता दें कि सभी घायलों का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.