ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कानपुर इटावा हाईवे पर दिल्ली जा रही शताब्दी बस पलटी

कानपुर । अकबरपुर के मोहम्मदपुर में Kanpur Etawah Highway पर Kanpur से Delhi जा रही शताब्दी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में तीन यात्री घायल हो गए जबकि बाकी बाल बाल बच गए। पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।कानपुर से दिल्ली के लिए शताब्दी बस शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे निकली थी। बस में 35 लोग सवार थे। चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। मोहम्मदपुर के पास अचानक से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे लोगों में चीखपुकार मच गई।

राहगीरों की जानकारी पर अकबरपुर पुलिस व यातायात प्रभारी शिवाकांत शुक्ला पहुंचे। इसके बाद शीशे तोड़कर लोगों को निकाला गया। दुर्घटना में औरैया के पड़िन दरवाजा निवासी राजनपाल व उनकी पत्नी पूनम पाल, औरैया के ही कांशीराम आवास राखी गौतम घायल हो गईं। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।जिला अस्पताल में सीएमओ डा. एके सिंह, सीएमएस डा. राजेंद्र गुप्ता, एसडीएम भूमिका यादव व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीलिमा पहुंचीं। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया।वहीं बाकी यात्रियों के सही सलामत होने से सभी ने राहत की सांस ली। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रभाकर यादव व सिपाही कौशल यादव ने बताया कि किसी को अधिक चोट नहीं है। यात्रियों को दूसरी बस से भिजवाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.