ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BJP नेता की अश्लील हरकत,लड़कियों पर बरसाए नोट

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में दशहरा पर अश्लील डांस और कांग्रेसी नेताओं के नोट उड़ाने के विवाद के बाद अब कोरबा जिले का एक वीडियो वायरल है। इसमें मंच पर लड़कियां ‘टिप-टिप बरसा पानी…’ गाने पर डांस कर रही हैं, और भाजपा नेता उन पर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी दशहरा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसके बाद अब कांग्रेस के निशाने पर BJP आ गई है। कांग्रेस ने कहा है कि संस्कारी पार्टी की अशोभनीय हरकत है।दरअसल, कटघोरा में 5 अक्तूबर को रावण दहन कार्यक्रम था। इस बार कार्यक्रम बस स्टैंड में न होकर हाईस्कूल स्टेडियम मैदान में था। रावण का पुतला दहन के बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें बाहर से लड़कियों को डांस करने के लिए बुलाया गया था। यहां भी लड़कियां बोल्ड डांस करने मंच पर उतर गईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान BJP पार्षद मंच पर चढ़ आए। उन्होंने लड़कियों पर नोटों की बारिश शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने अश्लील हरकतें भी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.