ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत ने बांग्लादेश को 59 रन से हराया

महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है। भारत ने अपने पांचवें मैच में बांग्लादेश को 59 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 159 रन बनाए थे। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम सिर्फ 100 रन बना पाई और मैच बड़े अंतर से हार गई। महिला एशिया कप में यह पांच मैचों में भारत की चौथी जीत है और आठ अंकों के साथ टीम इंडिया पहले स्थान पर बनी हुई है। भारत को एकमात्र हार पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी।

इस मैच में भारत के लिए शेफाली वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 55 रन की शानदार पारी खेलने के बाद दो विकेट भी लिए। अब भारत का आखिरी लीग मैच थाईलैंड के साथ है। यह मैच जीतकर टीम इंडिया अगले दौर में जगह बनाना चाहेगी। हालांकि, अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज भारत का फाइनल खेलना लगभग तय है।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की। पावरप्ले में फरगना हक और मुर्शिदा खातून ने मिलकर तीस रन बनाए। टीम का पहला विकेट 10वें ओवर में गिरा, लेकिन तब भी स्कोर सिर्फ 45 रन था। इसके बाद भी कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। फरगना हक ने 40 गेंदों में 30 रन और मुर्शिदा खातून ने 25 गेंदों में 21 रन बनाए। रुमाना अहमद अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। वहीं, रितू मोनी ने 12 गेंदों में चार रन बनाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.