ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जोधपुर में सिलेंडर विस्फोट में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत

जोधपुर ।  जोधपुर में सिलेंडर विस्फोट में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में 16 अन्य घायल हुए हैं, जिनका एमजीएच अस्पताल में इलाज हो रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और आश्वस्त किया है कि घटना में अगर कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) (मंदौर) राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने कहा कि शनिवार को दिन में करीब दो बजे कीर्ति नगर इलाके में एक घर में अचानक एक दर्जन से अधिक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। दिवाकर ने बताया, ‘‘सिलेंडर आपूर्ति करने वाले भोमाराम लोहार नाम के व्यक्ति के घर पर ये सिलेंडर रखे थे।” उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण अभी पता नहीं चला है।उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सिलेंडर में गैस भरने के दौरान विस्फोट हुआ। दिवाकर ने बताया, ‘‘तीन बच्चे और एक बुजुर्ग हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 16 अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट के बाद घर में आग लग गई और उसका एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।विस्फोट में दो मोटरसाइकिल और सिलेंडर ले जाने वाला एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव अभियान के दौरान घर से चार दर्जन सिलेंडर बरामद किए गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वे घायलों से मिलने अस्पताल भी गए और प्रशासन को उनकी बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.