ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खत्म हुई शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म “जवान” की शूटिंग

शाहरुख खान की अपनी अपकमिंग फिल्म “जवान” की शूटिंग पूरी हो गई है। फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में किंग खान ने फिल्म से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शाहरुख ने फिल्म जवान की शूटिंग से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और चिकन 65 की रेसिपी सीखने की इच्छा जाहिर की है।

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा- क्या जबरदस्त 30 दिन थे। लकी था कि थलाइवा भी हमारी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। मैंने नयनतारा के साथ फिल्म देखी, तो अनिरुद्ध के साथ चर्चा की। विजय सेतुपति और थलापति ने मुझे टेस्टी खाना खिलाया। ऐट्ली और प्रिया का जिन्होंने मुझे इतनी रिस्पेक्ट दी। अब मुझे 65 चिकन रेसिपी सीखने की जरूरत है।

फैंस ने किया गेस OTT पर स्ट्रीम होगी फिल्म
‘शाहरुख के इस ट्वीट पर अमेजॉन प्राइम ने कमेंट किया – शाहरुख+नयनतारा+अनुरुद्ध+विजय सेतुपति, थलापति विजय + एटली= मिलकर बहुत ही दिलचस्प चीज तैयार कर रहे हैं।’ इसी के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि थिएटर रिलीज के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। लंबे समय से शाहरुख बतौर लीड एक्टर किसी भी लीड फिल्म में नहीं नजर आए हैं। ऐसे में अगले साल शाहरुख की 3 फिल्में आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

ऐट्ली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान में शाहरुख, नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने दिया है। फिल्म को जून 2023 में रिलीज किया जाना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.