टेनिस स्टार राफेल नडाल पिता बने
स्पेन के टेनिस स्टार और 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके राफेल नडाल शनिवार को पहली बार पिता बने।उनकी पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने बेटे को जन्म दिया।नडाल ने जुलाई में बताया था कि पेरेलो मां बनने वाली हैं।स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने इस बात की जानकारी दी कि नडाल पिता बन गए हैं। फैंस और दुनिया भर के एथलीट नडाल को लगातार बधाई दे रहे हैं।रियल मैड्रिड ने ट्वीट में लिखा, ”हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी शेयर करने में आपके साथ शामिल हैं। शुभकामनाएं!”नडाल ने 19 अक्तूबर 2019 को मारिया से शादी की थी और तीन साल बाद दंपति को अपने पहले बच्चे का आशीर्वाद मिला है। 36 साल के नडाल टेनिस पर ध्यान देने के लिए पहले पिता नहीं बनना चाहते थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.