ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक रहेंगे सफल, जानें आज का अपना राशिफल

24 जनवरी 2022 का राशिफल: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की पावन खष्ठी है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है व हस्त नक्षत्र है।गुरु कुंभ व शनि मकर में मार्गी है। सूर्य शनि व बुध मकर राशि में गोचररत है।शुभ संयोग है कि सूर्य व शनि एकसाथ मकर में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

यहां जानें 24 जनवरी का विस्‍तृत राशिफल-

मेष राशिफल- आज सूर्य व शनि का दशम व चन्द्रमा  का खष्ठम गोचर प्रत्येक कार्यों में   सफलता देगा। स्वास्थ्य  को लेकर थोड़ा परेशान  रहेंगे। मंगल व शुक्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा ।पीला व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल- चन्द्रमा का पँचम व शनि सूर्य का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर  आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। चन्द्रमा यात्रा का संयोग भी बनाएगा। हरा व सफेद  रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें उससे सूर्य बेहतर परिणाम देते हैं।

मिथुन राशिफल- आज का दिन रुके कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर है। नवीन कार्य की योजना को विस्तार दे सकते हैं।कम्बल का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख में तेजी से लाभ हो सकता है।

कर्क राशिफल- चन्द्रमा का तृतीय व शनि सूर्य का सप्तम गोचर आर्थिक सुख में सफलता की प्राप्ति का है ।व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशिफल- छात्रों को राशि स्वामी सूर्य के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज ऊनी वस्त्र का दान करें। रात्रि में भैरो जी की पूजा करें।पीला व आसमानी रंग शुभ है।

कन्या राशिफल- आज शिक्षा में प्रोग्रेस से छात्र खुश रहेंगे। मंगल व शुक्र का चतुर्थ गोचर लाभप्रद है।सूर्य व शनि का एकसाथ मकर का इस राशि पर प्रभाव संतान व शिक्षा को लाभ देगा।उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला राशिफल- सूर्य व शनि चतुर्थ हैं।मंगल व शुक्र का तृतीय गोचर शुभ है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में भी उन्नति है।श्री सूक्त का पाठ करें।आसमानी व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

वृश्चिक राशिफल- सूर्य का तृतीय, गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का एकादश गोचर भाग्य वृद्धिकारक है।जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु राशिफल-  आज राशि स्वामी गुरु तृतीय व सूर्य शनि का द्वितीय तथा चन्द्रमा का दशम गोचर अति अनुकूल है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।रुके धन का आगमन होगा।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

मकर राशिफल- सूर्य बुध व शनि इसी राशि में हैं।  चन्द्रमा का इस राशि से भाग्यभाव में गोचर व्यवसाय व जॉब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे बैगनी व लाल रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड पाठ करें।

कुम्भ राशिफल- गुरु इसी राशि में व सूर्य द्वादश है। राशि स्वामी शनि व बुध एकसाथ रहेंगे।गुरु कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशिफल- छात्र सफल रहेंगे। चन्द्रमा  का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं।चन्द्रमा व गुरु छात्रों को लाभ दे सकते हैं।लाल व पीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.